दिवाली त्यौहार से जुडी बाते 2023 | Diwali Festival - Blog 150
दिवाली त्यौहार से जुडी बाते 2023 दिवाली क्यों मनाई जाती है (Why We Celebrate Diwali ?) दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है. धर्म ग्रंथों के अनुसार दिवाली के दिन श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद और 14 साल का वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे. अयोध्या नरेश के श्रीराम के स्वागत के लिए इस दिन अयोध्या नगरी सहित पूरे भारत में दीप जलाए गए थे. इसी दिन से हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाने लगी. इस दिन घरों को रोशन कर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और सुख, समृद्धि, धन की कामना करते हैं. दिवाली 2023 पांच दिन का दीपोत्सव (Diwali 2023 Calendar) दिवाली का त्योहार पांच दिन तक मनाया जाता है, इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. हर दिन का अपना अलग महत्व है. पांच दिन तक घर-आंगन में दीप जलाए जाते हैं और खुशियां मनाई जाती है. 1. धनतेरस 2023?(Dhanteras 2023) हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी, कपड़े सहित अन्य चीजों...