वन महोत्सव दिवस 2021 | Van Mahotsav Divas' 2021 | Forest Festival 2021 - Blog 101
वन महोत्सव दिवस 2021 || Van Mahotsav Divas' 2021 || Forest Festival 2021 वन महोत्सव दिवस 2021 वन महोत्सव पर निबंध वन महोत्सव बहुउपयोगी कार्यक्रम ‘पंचज’ से तात्पर्य है कि - ज = जल (पानी ) ज = जंगल (वन ) ज = जर (जायदाद ) ज = जमीन (भूमि ) ज = जन (जनता ) वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह ( 1 से 7 जुलाई ) में आयोजित किया जाने वाला एक महोत्सव है। यह १९६० के दशक में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करने वाला एक आंदोलन था। सन् 1947 में स्व. जवाहरलाल नेहरू , स्व. डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के संयुक्त प्रयासों से देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार जुलाई के प्रथम सप्ताह को वन-महोत्सव के रूप में मनाया गया , किंतु यह कार्य में विधिवत्ता नहीं रख सके। यह पुनीत कार्य सन् 1950 में तत्कालीन कृषि मंत्री कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ( श्री के.एम. मुंशी ) द्वारा पुनः शुरू किया गया , जो आज भी प्रतिवर्ष हम वन-महोत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं। वन-महोत्सव सामान्यतः जुलाई-अगस्...